फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कनाडा के प्रांतीय चुनाव में पंजाब मूल के चार नेता जीते, राजन बोलीं- विकास के लिए करेंगी कड़ी मेहनत

Thu, 01 Jun 2023 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

कैलगरी और एडमोंटन में कुल 15 पंजाब मूल के नेताओं ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार ने जीत हासिल की है। यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी (यूसीपी) की मौजूदा कैबिनेट मंत्री राजन साहनी कैलगरी नॉर्थ वेस्ट से जीतीं। साहनी ने न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के माइकल स्मिथ को हराया। 
विज्ञापन
राजन साहनी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलबर्टा की प्रांतीय विधानसभा में पंजाब मूल के 4 नेता निर्वाचित हुए हैं। कैलगरी और एडमोंटन में कुल 15 पंजाब मूल के नेताओं ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार ने जीत हासिल की है। यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी (यूसीपी) की मौजूदा कैबिनेट मंत्री राजन साहनी कैलगरी नॉर्थ वेस्ट से जीतीं। साहनी ने न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के माइकल स्मिथ को हराया। 

विज्ञापन


मौजूदा एनडीपी विधायक जसवीर देओल फिर से एडमोंटन मीडोज से जीतने में कामयाब रहे। एनडीपी के परमीत सिंह बोपोराय ने कैलगरी फाल्कनरिज से यूसीपी के मौजूदा विधायक देविंदर तूर को शिकस्त दी। कैलगरी नॉर्थ ईस्ट में एनडीपी के गुरिंदर बराड़ ने यूसीपी के इंदर ग्रेवाल को हराया।

गुरिंदर सिंह गिल कैलगरी क्रॉस और गुरिंदर  बरार कैलगरी नॉर्थ ईस्ट ने चुनाव लड़ा था। अलबर्टा की अमन संधू कैलगरी क्रॉस की ग्रीन पार्टी, जीवन मंगत व ब्रह्म लुड्डू मैदान में थे। अपने राजनीतिक कार्यकाल से पहले राजन साहनी ने तेल और गैस उद्योग में 20 से अधिक वर्षों तक काम किया। राजन साहनी ने कहा वह विकास को लेकर कड़ी मेहनत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें