फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसआई व दो हवलदार समेत चार नामजद, नशीली गोलियों का झूठा पर्चा दर्ज करने की धमकी देकर ठगे थे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/जलालाबाद। थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने तीन लोगों पर नशीली गोलियों का झूठा पर्चा दर्ज करने की धमकी देकर उनसे तीन लाख 45 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में एसटीएफ के एक एएसआई व दो हवलदार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पहले पीड़ितों को खंडहर कोठी में ले जाकर निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा और फिर उनसे पैसे वसूल किए।
विज्ञापन

थाना सिटी के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश डीएसपी (डी) पलविंदर सिंह ने की है। जांच में थाना सिटी पुलिस ने हवलदार तीर्शवकील सिंह, एएसआई मलकीत सिंह, हवलदार गुरदीप सिंह और अनिल कुमार को आरोपी पाया। बुधवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित नानक चंद ने पुलिस को बताया कि उसकी और उसके साथी रूप चंद और जसविंदर सिंह की गांव लधु वाला हिठाड़ में मीट बेचने की दुकान है। नशीली गोलियां बेचने के झूठे आरोप में तीनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। ये लोग उन्हें खंडहर कोठी में ले गए, जहां उन्होंने पीड़ितों को बुरी तरह पीटा और तीन लाख 45 हजार रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

एसएचओ मलकीत सिंह के मुताबिक आरोपियों ने ने सिविल लोगों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया हु्आ था। आरोपियों का साथ अनिल कुमार भी देता था। वह इन्हें नशीली गोलियां सेवन करने वाले लोगों के बारे में सूचित करता था। आरोपी नशा बेचने व सेवन करने वालों को उठाकर ले जाते थे और कानूनी कार्रवाई न करके उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें