फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाक्टर अमरप्रीत कौर बाजवा ने बताया कि निहाल सिंह वाला के पुलिस थाने में तैनात कोरोना पॉजिटिव मुलाजिमों के संपर्क में आने वाले दो लोगों समेत एसएसपी कार्यालय मोगा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं मोगा शहर की एक 62 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। सभी पीड़ितों को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करने समेत उनके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मोगा में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 113 हो चुकी है। इसमें से 86 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। दो मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इस समय मोगा में कोरोना के 22 केस एक्टिव हैं। अब तक मोगा में कुल 14 हजार 942 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 हजार 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 744 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें