फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पठानकोट में चार डेंगू पाॅजिटिव मिले, संख्या 80 पहुंची

Fri, 18 Oct 2024 05:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग ने रूरल और अर्बन में की सैंपलिंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिले में डेंगू का डंक तेज हो गया है। सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिकए 4 नए डेंगू पाॅजिटिव केस मिले हैं। अब तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। वहीं, सिविल सर्जन डाॅ. अदिति सलारिया और जिला एपीडिमोलोजिस्ट डाॅ. साक्षी के मुताबिक, डेंगू पाॅजिटिव मरीजों में कुछ प्राइवेट और कई सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालांकि सरकारी अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो वे 11 हैं। अभी तक जिले में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जहां भी डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलता है, सेहत विभाग वहां पर सैंपलिंग और सर्वे करने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें