संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने गांव गजनीवाला के पास कार सवार दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 81,600 नशीली गोलियां बरामद की।। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह, संतोष कौर व जीतो बाई वासी गांव राऊके हिठाड़ थाना ममदोट व कमलजीत सिंह वासी गांव गजनी वाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर यहां बेचते हैं। इस समय राजस्थान से नशीली गोलियां लेकर सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर सवार होकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने गांव गजनीवाला के पास नाकाबंदी कर कार रुकवाकर ली। तलाशी में कार से 81,600 नशीली गोलियां बरामद हुईं।