दाना मंडी में लूट की योजना बना रहे लुटेेरा गिरोह के चार शातिोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो लुटेरे पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों को सीजेएम की अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।
सोमवार की दोपहर 12 बजे थाना सिटी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी हरिंदर सिंह गिल और सिटी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दाना मंडी की बैकसाइड सुमेश सिंह उर्फ सन्नी दिनवासी नरोत्तम विहार, रोहित उर्फ मांसू निवासी मोहल्ला हाथीखाना, जसप्रीत उर्फ जस्सी निवासी पुरानी दाना मंडी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव मंडेर दोनां, गुरजपाल सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव मंडेर दोनां और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी भुलाणा कपूरथला लूट की योजना बना रहे हैं। यह लोग सफारी गाड़ी में सवार होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
डीएसपी के अनुसार इन लुटेरों ने फरवरी माह में कपूरथला-जालंधर में कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इनमें थाना सिटी व थाना कोतवाली कपूरथला की चार वारदातें शामिल हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने रेड की तो पुलिस को चकमा देकर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी भागने में कामयाब हो गए। अन्य चारों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इसे तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। डीएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान इनसे कई और खुलासे होने की संभावना है।