फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्य सचिव: 348 करोड़ रुपये के सनटेक सिटी घोटाले में पूछताछ, दस्तावेज सौंपे

Wed, 09 Sep 2026 12:48 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

मामला मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड इसमें शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय 348 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रहा है। इसमें धन शोधन के पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर पहुंचे अनुराग वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (रेवेन्यू) अनुराग वर्मा आज मोहाली के भूमि उपयोग परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज के साथ प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। यह मामला मोहाली की सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी करीब 348 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और धन शोधन के पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन




वर्मा सुबह करीब 11:07 बजे अपनी गाड़ी से उतरे और सीधे ईडी कार्यालय में दाखिल हो गए। ईडी अधिकारी उनसे संबंधित दस्तावेज और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेंगे। उन्हें इससे पहले 31 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। हालांकि, वर्मा तब पेश नहीं हो सके थे और उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद ईडी ने नई तारीख तय की थी। 7 सितंबर को भी उनके पेश न होने के बाद उन्हें आज 9 सितंबर सुबह 10 बजे पेश होने के लिए बुलाया गया था। कथित अनियमितताओं के समय वर्मा आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। वर्तमान में वह पंजाब के राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। ईडी की पूछताछ में इस मामले से जुड़े दस्तावेज और फैसलों से महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा को पहले 31 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा गया था। उन्होंने सरकारी दस्तावेज जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। 7 सितंबर को भी वह पेश नहीं हुए, जिसके बाद आज उन्हें बुलाया गया। कथित अनियमितताओं के समय वर्मा आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें