पठानकोट। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेसी विधायक अमित विज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और पठानकोट विधायक अमित विज रोजाना तीन से चार उद्घाटन कर रहे हैं। विधायक जिन निर्माण कार्य का उद्घाटन कर रहे हैं, उन कामों का टेंडर सवा साल पहले ही जारी हो चुका था। कई गलियों के टेंडर अलॉटमेंट के साथ-साथ वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके थे। विधायक ने जानबूझ कर इन सभी कामों को रुकवाकर रखा था ताकि चुनाव के पास आते ही उद्घाटन कर राजनीतिक फायदा उठा सके। उन्होंने कहा कि विष्णु नगर लमीनी में एक बोरवेल कर ट्यूबवेल लगाया जाना था। भाजपा के कार्यकाल में लोगों ने बकायदा उसके लिए जमीन भी निगम को दी थी, लेकिन विधायक ने सैली कुल्लियां में बोरवेल लगवा दिया। वहीं, इस मामले में विधायक का कहना है कि जो उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है, वह लगाता रहे। मेरा काम विकास करवाना है। उससे मैं पीछे नहीं हटूंगा।