फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में मुरादाबाद ने रुड़की को 2-1 से किया परास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मोती नगर स्थित स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने रुड़ृकी को 2-1 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने नगर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के स्व. मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आल इंडिया फुटबाल कप में मुरादाबाद ने और रु़ड़की के बीच मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 8 वें मिनट में खेल शुरू होते ही मुरादाबाद के सेंटर फारवर्ड विपिन कुमार ने दीपक के पास किक से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।, रु़ड़की की ओर से 23 वें मिनट में अक्षय कुमार ने गोल कर खेल में बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। दूसरे हाफ के 23 वें मिनट में ंरुड़की के डिफेंडर द्वारा फाउल करने पर मैच रेफरी रयाजुद्दीन ने मुरादाबाद को एक पेनाल्टी दी जिसमें दीपक कुमार में गोल कर मुरादाबाद को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। खेल के अंतिम समय में रुड़की को एक पेनाल्टी शूट मिला जो उनके खिलाड़ी हिमांशु उसको गोल में नहीं बदल सके और तुरंत बाद मैदानी गोल करने का अवसर अमन ने गंवा दिया। इस तरह रोमांचकारी मैच में मुरादाबाद ने रुड़की की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुरादाबाद के गोल कीपर पीटर को शानदार प्रदर्शन पर मकसूद लाला द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें