फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पराली प्रबंधन पर जोर, अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत

Sat, 31 Oct 2026 04:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।
उन्होंने चक्क सोमियां, कोहर सिंह वाला, चक्क जमींत सिंह वाला और चुग्गा में किसानों से बातचीत कर पराली प्रबंधन के तरीके बताए। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से पराली को खेतों में ही मिलाने की अपील की। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और पर्यावरण प्रदूषण से बचेगा। गांव चुग्गा के किसान सतविंदर सिंह बराड़ और हरमनजीत सिंह बराड़ ने मल्चर तकनीक से 65 एकड़ में गेहूं की बिजाई की। यह तकनीक खेती की लागत और खादों की खपत कम कर मिट्टी की सेहत सुधारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने उनके प्रयासों की सराहना की। चक्क सोमियां में डंप मालिक कुलदीप सिंह भारवा के डंप का निरीक्षण भी हुआ। यहां अब तक करीब 1,350 मीट्रिक टन पराली जमा की जा चुकी है।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर में खेतों में पड़ी पराली की गांठें चेक करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें