फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सरहद से पांच किलो हेरोइन बरामद, बीएसएफ ने की फायरिंग, मौके से तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। घनी धुंध की आड़ में सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे चार पाक तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। तस्कर हेरोेइन के पैकेट वहीं छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ को फेंसिंग पर एक पैकेट हेरोइन लटकी मिली। चार पैकेट हेरोइन गेहूं के खेत से बरामद हुई। घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के अंतर्गत बीओपी ओल्ड मोहम्मदी वाला के पास घटी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात घनी धुंध में बीएसएफ बटालियन-136 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। जवानों ने फेंसिंग पार चार तस्करों की हरकत महसूस की। तस्कर अंधेरे और धुंध का फायदा उठाकर फेंसिंग के इस तरफ हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे। एक पैकेट फेंसिंग में फंस गया। बीएसएफ ने तीन राउंड फायरिंग की। बीएसएफ की तरफ से फायरिंग होती देख तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं छोड़कर भाग गए। उधर, शनिवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने स्पेशल सर्च अभियान शुरू किया। बॉर्डर पिल्लर नंबर-185 के पास फेंसिंग में फंसा एक पैकेट और चार पैकेट हेरोइन के गेहूं के खेत से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें