फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी करने में पांच गिरफ्तार, सिविल अस्पताल से नवजात चुराकर 4 लाख में बेचने की थी तैयारी

विज्ञापन
सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
सिविल अस्पताल जालंधर से वीरवार को चुराया गया नवजात शिशु चार लाख रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस टीम ने बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने गांव महेड़ू के पंचायत मेंबर गुरप्रीत सिंह गोपी, गुरप्रीत सिंह पीता, रंजीत सिंह राणा, दविंदर कौर निवासी खुर्शीदपुर कालोनी नकोदर व लंबा पिंड की किरन को काबू कर लिया है। किरन सिविल अस्पताल में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि बच्चे को 4 लाख में बेचा जाना था और नकदी को आपस में बांटना था। जांच के बाद पता चला था कि 20 अगस्त को दोपहर गुरप्रीत सिंह गोपी व गुरप्रीत सिंह पीता सिविल अस्पताल के पीछे बोलेरो गाड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान वह बाकी तीन आरोपियों रंजीत, दविंदर कौर व किरण के साथ फोन पर लगातार बात कर रहे थे। इसके बाद किरण ने बच्चे को चोरी किया व गुरप्रीत सिंह गोपी व गुरप्रीत सिंह पीता को सीढ़ियों के पास पकड़ा दिया। गुरप्रीत सिंह गोपी व गुरप्रीत सिंह पीता बच्चे को बोलेरो गाड़ी में लेकर फरार हो गए। इसके बाद इन दोनों आरोपियों ने बच्चे को दविंदर कौर व रंजीत राणा को गांदरा-पंडोरी रोड पर सौंप दिया।
कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एडीसीपी वत्सला गुप्ता, एसीपी हरसिमरत सिंह व सीआईए इंचार्ज हरविंदर सिंह की अगुवाई में टीम बनाई गई। टीम ने सिविल अस्ताल के बाहर रोड पर लगे निजी कैमरों की जांच की तो पता चला कि बोलैरो गाड़ी अस्पताल से उस वक्त पर निकली थी, जब बच्चा चोरी हुआ था। बोलैरो का नंबर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिल गया। जांच टीम ने गाड़ी के नंबर से पता कर लिया और सबसे पहले गुरप्रीत सिंह गोपी को उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अंत में बच्चा रंजीत राणा व दविंदर कौर के घर से बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह में शामिल दूसरे लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। चोरी हुए इस डेढ़ दिन के बच्चे को अब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चे की मां भी अभी तक अस्पताल में दाखिल है। कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि दविंदर कौर उन परिवारों के साथ सौदा करती है, जिनके यहां बच्चे नहीं है। दविंदर कौर ने आगे इस बच्चे का सौदा तय किया हुआ था। भुल्लर ने कहा कि नवजात शिशु का सौदा आगे किसके साथ किया गया था, उसके बारे में जांच की जा रही है।

जालंधर में चोरी हुए बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपते पुलिस अधिकारी। - फोटो : JALANDHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें