फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेत खनन के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली व दो कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने अवैध रेत खनन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली और दो कारें बरामद की हैं। उधर, थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी संग गश्त कर रहा थे। मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि आरोपी अवैध रेत खनन का धंधा करते हैं। अवैध तरीके से रेत की निकासी कर माइनिंग विभाग की जाली परची पर शहर में रेत की सप्लाई करते हैं। जीरा गेट की तरफ आरोपी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेत लादकर ला रहे हैं और उनके पीछे दो कारें हैं, जिन पर आरोपी सवार हैं। पुलिस ने जीरा गेट पर नाकेबंदी कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोककर पूछताछ की, तो आरोपी सही से जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने दो कारों पर सवार आरोपियों और ट्रैक्टर-ट्राली चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेत से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियां व दोनों कारों को कब्जे में लिया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह व गुरमीत सिंह वासी गांव आकू वाला, गुरलाल सिंह व सेवर सिंह वासी गांव भदूर, रणजीत सिंह वासी बस्ती सुनवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें