त्योहार के चलते राओवाली गांव की पटाखा मार्केट में भारी भीड़ थी। इसी दौरान पटाखों की खरीदारी या रास्ते को लेकर युवकों के दो समूहों में बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालंधर के गांव राओवाली स्थित पटाखा मार्केट में रविवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब पटाखे खरीदने आए युवकों के दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राहुल के अनुसार, त्योहार के चलते राओवाली गांव की पटाखा मार्केट में भारी भीड़ थी। इसी दौरान पटाखों की खरीदारी या रास्ते को लेकर युवकों के दो समूहों में बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े।
वायरल वीडियो में बाजार के मुख्य हिस्से में कई युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। अचानक हुए इस हंगामे से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। खरीदारी करने आए लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर हटने लगे।
दुकानदारों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक हंगामा जारी रहा। मारपीट के कारण बाजार में खरीदारी भी प्रभावित हुई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।