फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं': कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई थी फायरिंग, कॉमेडियन ने दिया जवाब

Mon, 04 Aug 2025 05:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर कुछ दिन पहले गोलाबारी हुई थी। 10 जुलाई को कनाडा के शहर सरे स्थित कैफे के बाहर आधी रात 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलाई गई थी।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के सरे शहर में पिछले दिनों कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। कपिल ने कहा कि मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं है। वे शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि है कि कनाडा के सरे में कपिल शर्मा व उसकी पत्नी गिन्नी ने कैप्स कैफे खोला था। कैपे खुलने के चंद दिन बाद ही कैफे पर गोलियां बरसाई गई। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी ने ली थी।

बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में निहंग सिखों पर की किसी टिप्पणी से नाराज होकर लाडी ने यह हमला करवाया था। बाद में उसने और उसके साथी ने कपिल को माफी मांगने की धमकी भी दी थी। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) का रहने वाला हरजीत सिंह उर्फ लाडी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय सदस्य है। लाडी पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें