फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दिनदहाड़े फायरिंग: दो हमलावरों ने मोबाइल शॉप के बाहर चलाई गोलियां, रंगदारी की मिली थी धमकी

Sat, 20 Jun 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में मोबाइल शॉप के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
मोबाइल शॉप के बाहर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर शहर के बस्ती नौ इलाके में स्थित मशहूर चावला मोबाइल शॉप के बाहर उस समय दहशत फैल गई जब दो युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। यह वारदात शनिवर को पेश आई। गोलियां चलने से दुकान का शीशा टूट गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक मोबाइल शॉप के मालिक को रंगदारी की धमकी मिली थी जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन




एक हमलावर की लोगों ने जमकर की धुनाई 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर आए थे। फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। यह वारदात थाना भार्गव कैंप क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, हमलावरों की बाइक वारदात के बाद घटनास्थल पर ही छूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें