फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पुलिस टीम पर फिर पथराव और फायरिंग, नाके पर रोकने की रंजिश में की वारदात

Mon, 13 Apr 2020 08:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा ( पंजाब)
विज्ञापन
कोटकपूरा में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में घायल हुआ बीच बचाव करने वाला युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा के हरीनौ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार रात करीब 10 बजे नाके पर रोके जाने की रंजिश में पुलिस पार्टी पर पथराव व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पुलिस पार्टी का तो बचाव हो गया लेकिन फायरिंग से पहले आरोपियों के पथराव के दौरान बीच बचाव करने आया एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि फायरिंग करने वाला उसका साथी मौके से फरार हो गया। दोनों हमलावर रेलवे के कर्मचारी हैं। पुलिस ने थाना सिटी में दोनों के खिलाफ इरादा ए कत्ल समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस सांझ केंद्र कोटकपूरा के एएसआई केवल सिंह की अगुवाई में एएसआई जतिंदर कुमार, पीएचजी गुरजंट सिंह और महिला कांस्टेबल सुधा रानी ने रविवार को हरीनौ रोड रेलवे फाटक पर नाकाबंदी की हुई थी।

 

इसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से एक्टिवा और बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रुकते ही नशे में धुत एक्टिवा सवार ऋषि नगर निवासी सतपाल और बाइक सवार चोपड़ा वाला बाग निवासी कंवरपाल सिंह गिल ने पुलिस से बहस शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल ने एएसआई केवल सिंह का गिरेबान पकड़ लिया और उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी। इस दौरान एक राहगीर ब्राह्मण वाला निवासी अजय सिंह ने दोनों आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने। शोरगुल सुनकर काफी लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन की तरफ भागने लगे।
 
पुलिस के अनुसार पीछा करने पर आरोपी सतपाल ने रेलवे लाइन के आसपास पड़े पत्थर उठाकर पुलिस पर फेंकने शुरू कर दिए। इनमें से एक पत्थर बीच बचाव कर रहे अजय सिंह के माथे पर लगा। इस दौरान सतपाल रेलवे लाइन पर गिर गया जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
 
इसके बाद दूसरे आरोपी कंवरपाल ने रिवाल्वर निकालकर पुलिस पर फायर किया। डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि दोनों आरोपी रेलवे के कर्मचारी हैं और एक दिन पहले इसी नाके पर रोके जाने की रंजिश में पुलिस पर हमले की मंशा से पूरी तैयारी के साथ आए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सतपाल को फरीदकोट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है जबकि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले उसके साथी कंवरपाल सिंह गिल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें