सतपाल ने एएसआई केवल सिंह का गिरेबान पकड़ लिया और उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी। इस दौरान एक राहगीर ब्राह्मण वाला निवासी अजय सिंह ने दोनों आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने। शोरगुल सुनकर काफी लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन की तरफ भागने लगे।
पुलिस के अनुसार पीछा करने पर आरोपी सतपाल ने रेलवे लाइन के आसपास पड़े पत्थर उठाकर पुलिस पर फेंकने शुरू कर दिए। इनमें से एक पत्थर बीच बचाव कर रहे अजय सिंह के माथे पर लगा। इस दौरान सतपाल रेलवे लाइन पर गिर गया जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
इसके बाद दूसरे आरोपी कंवरपाल ने रिवाल्वर निकालकर पुलिस पर फायर किया। डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि दोनों आरोपी रेलवे के कर्मचारी हैं और एक दिन पहले इसी नाके पर रोके जाने की रंजिश में पुलिस पर हमले की मंशा से पूरी तैयारी के साथ आए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सतपाल को फरीदकोट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है जबकि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले उसके साथी कंवरपाल सिंह गिल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।