फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग: पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, निहंग के वेश में आए थे हमलावर

Wed, 17 Jun 2026 10:27 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावर ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस फायरिंग का संबंध मकसूदां सब्जी मंडी में हुए एक कत्ल से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। 
विज्ञापन




अमरजीत नाम के युवक निहंग बाने में आए साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। राहुल नाम के युवक के पेट में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह हमला कुछ समय पहले मकसूदां मंडी में सत्ता नामक युवक की हत्या के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि हमलावरों ने बदले की नीयत से राहुल, गुल्ली और उनके साथियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें