फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, गायक चन्नी नट्टन को दी ये धमकी

Wed, 29 Oct 2025 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

लॉरेंस गैंग की कमान अब गोल्डी ढिल्लों के हाथों में है। गोल्डी ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है और वह फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) का रहने वाला है। गोल्डी ढिल्लों इस समय जर्मनी में रहकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जुड़ा है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


गोलीबारी पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई थी और इसका कारण सरदार खेहरा है। गोल्डी ढिल्लों ने चेतावनी दी कि जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या रिश्ता रखेगा, वह खुद अपने नुकसान का जिम्मेदार होगा। हम सरदार खेहरा को भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।


गैंग ने सभी पंजाबी कलाकारों को कड़ी चेतावनी दी है कि सरदार खेहरा के साथ किसी भी तरह का संबंध या सहयोग रखने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लॉरेंस गैंग की कमान अब गोल्डी ढिल्लों के हाथों में है। गोल्डी ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है और वह फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों इस समय जर्मनी में रहकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश जारी करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें