मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में हाल ही में खोले गए 'कैप्स कैफे' पर गैंगस्टरों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी और एनआईए की सूची में भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।