फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर का सामान जला

Wed, 25 Jan 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
घ्‍ार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोनियाना रोड की अजय कॉलोनी में बारिश के बाद शार्ट सर्किट से लगी आग से एक मजदूर का टीवी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। कालोनी की गली नंबर दो निवासी महेंद्र राम ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर में सोया हुआ था।
विज्ञापन


रात के समय बारिश हुई थी और रुकने के बाद अचानक शार्ट सर्किट से धमाका हुआ। जैसे ही उन्होंने उठकर देखा तो उनका टीवी जल रहा था और साथ में ही सरकंडे की बनाई हुई छत भी जलने लगी। उन्होंने जल्द से आसपास के लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाया। मगर इस दौरान उनका टीवी और छत बुरी तरह से जल गई थी।

अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसके साथ ही उनके घर का अन्य सामान भी पड़ा था। मोहल्ले के पार्षद परमिंदर पाशा व अन्य लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवार की मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें