कोटकपूरा में सैनेटरी स्टोर में आग लगने की घटना का जायजा लेने पहुंचे थाना सिटी प्रभारी राजबीर सिं?
- फोटो : FARIDKOT
स्थानीय फौजी रोड से सटी रामा गली में वीरवार दोपहर बाद भयानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार रामा गली में स्थित दो मंजिला अग्रवाल सेनेटरी स्टोर की छत पर बिजली वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान चिंगारी की वजह से छत पर पड़ी प्लास्टिक रि टंकियां, पाइप और अन्य सामान को आग लग गई। मौके पर जुटे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नायब तहसीलदार चरनजीत सिंह वडि़ंग और थाना सिटी प्रभारी राजबीर सिंह ने भी घटना का जायजा लिया। दुकान के मालिक अर्जुन दास ने बताया कि नुकसान का अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।