फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से करियाना दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। मुक्तसर रोड स्थित करियाना दुकान में रविवार की रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना मिलते ही फिरोजपुर, फरीदकोट व कोटकपुरा से पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
मालिक अशोक कुमार ने बताया कि रोजाना की रविवार की रात दुकान में ताला लगाकर घर गए थे। रात लगभग ग्यारह बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचित किया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उसी समय पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फिरोजपुर, फरीदकोट व कोटकपुरा की फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सुबह चार बजे आग पर काबू पाया। अशोक ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगी है। दुकान में घी व तेल के डिब्बे होने के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें