फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से करियाना की दुकान जलकर राख

विज्ञापन
कोटकपूरा के प्रेम नगर में आग के कारण राख हुई करियाना की दुकान। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
प्रेम नगर सिखां वाला रोड पर आग लगने से एक करियाना की दुकान जल गई। पड़ोस के लोगों ने फायर बिग्रेड व पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दुकान का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रेम नगर सिखांवाला रोड स्थित श्री बाला जी करियाना स्टोर से रविवार सुबह 5:30 बजे लोगों धुआं निकलता देखा। इस पर लोगों ने दुकान के मालिक व फायर बिग्रेड को सूचित किया। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि दुकान के नजदीक जाना भी मुश्किल हो गया। आग लगने से कुछ समय बाद धमाके के साथ दुकान का शटर टूट कर सड़क की तरफ गिर पड़ा। आग के कारण सामान के अलावा फ्रिज, डी फ्रिज, पंखे, फर्नीचर और अन्य समान भी जल गया।
दुकानदार पीयूष अरोड़ा ने बताया कि रोजमर्रा की तरह शनिवार रात 10 बजे के करीब दुकान बंद करके गए थे। वह दुकान बंद करते समय बिजली का मेन स्विच भी बंद कर गए थे। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक रमेश कुमार की पिछले साल अचानक मौत हो गई थी। अब इस दुकान को उसकी पत्नी ऋतु अरोड़ा और बेटा पीयूष अरोड़ा ही चला रहे थे। मोहल्ला निवासियों ने डिप्टी कमिश्नर से अपील की है कि पीड़ित परिवार की हालत को देखते हुए उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें