फुटबाल फैक्टरी के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : JALANDHAR
शहर के बस्तियात क्षेत्र में पड़ने वाले बस्ती दानिशमंदा में स्थित फुटबॉल बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से फैक्टरी में तैयार लाखों का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी मालिक राज कुमार और बल्लू ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। लोगों ने सुबह फैक्टरी से धुआं निकलते देखा था और उन्हें सूचित किया। जब फैक्टरी में आग लगी थी उस समय लोगों ने देखा कि कोई व्यक्ति फैक्टरी की तरफ से आया और जलती हुई आग की लकड़ी अंदर फेंक दी थी जिससे आग फैल गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में फुटबॉल का माल तैयार पड़ा था जोकि जलकर राख हो गया है। इसकी कीमत लाखों में है। फायर अफसर दीदार सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि फैक्टरी में आग लगी है। इसके कुछ मिनटों के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं था। फैक्टरी रिहायशी इलाके में थी। आग ज्यादा बढ़ती तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।