फिरोजपुर। आठ नंबर चुंगी के पास बने एक इलेक्ट्रोनिक्स गोदाम में वीरवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग के कारण गोदाम का लेंटर भी गिर गया और बाहर खड़ा एक टैंपू भी जल गया।
सूचना मिलते ही पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम के मालिक रोहित आहुजा ने बताया कि उनकी छावनी के बाजार में लक्की इलेक्ट्रोनिक्स नाम से दुकान है। गोदाम में इलेक्ट्रोनिक्स का सामान भरा था। जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। वहीं, दमकल कर्मियों का कहना है कि गोदाम में सामान से लदा एक टैंपू खड़ा था। इसमें आग लगने के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था।