फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: किताबों की दुकान में लगी आग, पटाखों से भड़की लपटें

Wed, 30 Sep 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। क्षेत्र में एक कॉपी-किताबों की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान में रखे पटाखों के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखी सभी कॉपी-किताबें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और जल्द ही उस पर काबू पा लिया। दुकान मालिक आशीष ने बताया कि उन्हें लोगों से आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी और उनका काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के चालक निर्मल सिंह ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही उनकी दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली के तारों के जाल पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें