फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों पर 25.72 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसपीसीएल होशियारपुर ने विशेष चेकिंग आभियान चलाया। शनिवार तड़के होशियारपुर शहर में बिजली चोरी और अतिरिक्त भार को पकड़ने के लिए विभाग की 23 टीमों का गठन करके जांच की गई। उप मुख्य अभियंता होशियारपुर इंजीनियर पीएस खांबा ने बताया कि इन टीमों में लगभग 95 कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे। 1683 कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 25.72 लाख रुपये का जुर्माना किया गया जिसमें 16 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। साथ ही 18.47 लाख रुपये वसूले गए जबकि अतिरिक्त भार (ओवरलोड) के 112 मामले पकड़े गए जिस पर 7.25 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। खांबा ने बताया कि जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। उन्होंने ईमानदार उपभोक्ताओं से अपील की कि क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और पकड़ने के लिए मोबाइल नंबर 9646116022 से 28, 9646116006 और सेंट्रल नंबर 9646175770 पर व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें