फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दो पक्ष आपस में भिड़े, सात घायल हुए

Wed, 22 Jan 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। उपमंडल के गांव पंचकोसी में दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें पिता-पुत्रों सहित कुल सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गाूववासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बहू पर पड़ोस का एक युवक गलत निगाह रखता था, रोकने पर भी वह बाज नहीं आया। इसके चलते उनका आपस में पहले भी झगड़ा हुआ था। तब पंचायती राजीनामा होने पर बात एक बार ठप हो गई। कल रात जब वह मजदूरी कर लौट रहा था तो पड़ोसी युवक ने अपने परिजनों सहित उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब बीच बचाव में उसका पिता ओम प्रकाश, भतीजे कालू राम और अजय आए तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के कुलदीप कुमार ने बताया कि पहले हुए झगड़े में राजीनामा होने के बाद यह मामला निपट गया था। आरोप के अनुसार जब वह कल रात मजदूरी करके घर आ रहा था तो उक्त महिला के परिजनों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट शुरू दी, जब बीच बचाव में महिंद्र व बीरबल आए तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया। इन सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सुनील, ओम प्रकाश और दूसरे पक्ष के महिंद्र को रेफर कर दिया गया है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें