सरस्वती विद्या केंद्र अशोक नगर में बच्चों के दो दिन पहले हुए विवाद के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधक वीरवार को थाने पहुंचे। इस दौरान बस्ती बावा खेल के सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने स्कूल प्रबंधक की शिकायत लेकर मामले को हल किया।
आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी दोहती रुही भारद्वाज पहली कक्षा में पड़ती है। रुही का महक के साथ झगड़ा हो गया था। इस वजह से महक के पिता नदीम ने स्कूल में आकर उनकी बच्ची को बुरा भला कहा। जिस वजह से वह पूरी तरह से सहमी गई।
उन्हाेंने बताया कि यह सब प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ। घटना का पता चलते ही उनकी बेटी कविता और दामाद दिनेश भारद्वाज स्कूल पहुंच गए। जहां पर नदीम और प्रिंसिपल ने उनसे भी बुरा व्यवहार किया।
उधर, नदीम ने कहा कि रुही ने उनकी बेटी से झगड़ा किया था। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को प्रिंसिपल से शिकायत की थी। दोनों पक्षों का झगड़ा होने पर उन्हें बुधवार को स्कूल बुलाया गया। जहां मामला हल न होने पर वीरवार को स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। इस मामले में प्रिंसिपल गीता शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले दोनों बच्चों का झगड़ा हुआ था। दोनो बच्चों की सुलह करवा दी थी। लेकिन स्कूल को बदनाम करने के लिए अभिभावक झूठे आरोप लगाए रहे है।