फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया युवक, आने से किया इनकार तो चुनरी से फंदा लगा दी जान

Sat, 05 Dec 2020 06:41 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब के जीरा में एक नौजवान ने अपनी पत्नी से खफा होकर चुनरी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली है। पत्नी रूठकर मायके चली गई थी, जिसे लेने के लिए युवक ससुराल गया लेकिन पत्नी नहीं लौटी। इसी बात से नाराज होकर वह वापस घर आया और खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


उधर, थाना जीरा सिटी पुसिल के सब-इंस्पेक्टर पिपल सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। शव कब्जे में लेकर जीरा सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक दीप निवासी जीरा के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पांच माह पहले दीप की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद बहू ससुराल से अलग रहने की जिद करने लगी। इसी बात पर घर में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


दोनों ससुराल से अलग हो गए। इसके बाद सारा सामान बेचकर बहू अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। शुक्रवार को देर शाम दीप अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया लेकिन उसने ससुराल आने से इनकार कर दिया। इसी बात से दीप परेशान रहने लगा। वापस आकर घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर  खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार ने बहू और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें