फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: झगड़े में पिता-पुत्र ने ऑटो चालक की पिटाई की, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। महानगर के कपूरथला चौक में एक कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। यह विवाद जल्द ही हिंसक हो गया।
आरोप है कि ऑटो चालक ने कार वाले को गाली दी थी। इसके बाद कार चालक ने ऑटो चालक को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटना शुरू किया। ऑटो चालक ने भी जवाब में हाथ-पैर चलाए। कार चालक ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। कार चालक आढ़ती पिता-पुत्र ने अपने समर्थकों के साथ ऑटो चालक को पीटा। उन्होंने करीब 1 मिनट में ऑटो चालक को 50 के करीब थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। पीड़ित ऑटो चालक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी। पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने ऑटो चालक को बचाया तक नहीं। फिलहाल, ऑटो और कार चालक दोनों ने ही पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें