फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के समय सही प्रबंधन न होने से हुआ किसानों को नुकसान: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। राज्य में पिछले दिनों आई बाढ़ के लिए भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सही प्रबंधन न होने के कारण किसानों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मलिक ने कहा कि मान सरकार ने बाढ़ से पहले की तैयारियां नहीं की। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन योजना और एसडीआरएफ के दिशा निर्देश इस बात पर जोर देते हैं कि बाढ़ से निपटने के लिए पहले से तैयारी, रोकथाम और नुकसान को कम करने पर ध्यान देना जरूरी था। मलिक ने कहा कि जुलाई 2023 में लगातार बारिश केे कारण पंजाब के सुल्तानपुर लोधी, पटियाला रूपनगर, डेराबस्सी और कई अन्य क्षेत्रों में भीषण बाढ़ आई थी। मान सरकार ने बाढ़ प्रबंधन की जांच के लिए कोई समिति तक नहीं बनाई। अगर बनाई भी गई थी तो उसकी सिफारिशों को कभी लागू नहीं किया गया। यही वजह है कि बाढ़ में भी वही समस्याएं दोबारा सामने आईं। उन्होंने कहा कि पंजाब के जल संसाधन मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने जुलाई में विशेष विधानसभा सत्र में बताया था कि सरकार ने बाढ़ के जोखिम कम करने के लिए 276 करोड़ खर्च किए हैं लेकिन सच है कि कोई तैयारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें