फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सांबा बेअदबी घटना की जांच के लिए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बनाई जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (पुनर्गठन) के अध्यक्ष व श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सांबा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि कौलपुर निवासी हरजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र ग्रंथों पर तेल छिड़ककर उन्हें आग लगाने का जघन्य पाप किया है। इसके पीछे आरोपी के मकसद का पता लगाया जाएगा। इसके लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें अमरीक सिंह शाहपुर, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरविंदर सिंह शामपुरा कार्यकारिणी समिति सदस्य, पुष्पिंदर सिंह जम्मू-कश्मीर राज्य प्रतिनिधि और राजबीर सिंह विंझवान शामिल हैं। कमेटी पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके आधार पर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें