फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद फीडर पर धरना देने की तैयारी कर रहे किसान

Thu, 21 Apr 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
धरना देने की तैयारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मरम्मत कार्य की वजह से पिछले करीब एक माह से बंद पड़ी लंबी माइनर में अगर 30 अप्रैल तक पानी नहीं छोड़ा गया तो हलका बल्लूआना के दर्जनों गांवों के हजारों किसान एकत्र होकर सरहिंद फीडर के खुंडिया गांव के पास धरना लगाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। नहरबंदी के कारण गेहूं के खाली हुए खेतों में नरमे की बिजाई लगातार लेट हो रही है। इससे किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन


गांव बजीतपुर भोमा, मोडीखेड़ा, तरमाला, भीटीवाला, चकराधेवाला, हिम्मतपुरा, सीतो गुन्नों, मेहराणा, खैरपुरा, भागसर, रामपुरा, कुलार, दोदा तथा शेरगढ़ के किसानों अनिल कुमार, रघुविंद्र कडवासरा, विष्णु डेलू, विजय पाल ज्याणी, प्रवीण कडवासरा, सुशील कुमार, तीरथ सिंह, निर्मल डेल ने बताया बार-बार एलान के बाद भी सरकार व सिंचाई विभाग किसानों को समय पर नहरी पानी नहीं दे रहा जिससे नरमे की बिजाई लेट हो रही है।

नहरी विभाग के अनुसार 30 अप्रैल के बाद पानी छोड़ा जाएगा जबकि किसानों का कहना है कि नहर का मरम्मत कार्य जिस कछुआ गति से चल रहा है उससे मई के अंत तक पानी आने की उम्मीद नहीं  है। जिससे उनकी फसल की बिजाई समय पर नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें