फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Immigrants: जालंधर में किसानों ने एजेंट के घर के बाहर लगाया तंबू, कहा- पैसे वापस मिलने तक नहीं हटेंगे

Wed, 19 Feb 2025 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमरीका जाना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने गांव के ही एक एजेंट से संपर्क किया जिसने बेटे को विश्वास में लेते हुए 26 लाख रुपये ले लिए और गुमराह करते हुए गुरजीत सिंह को दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
एजेंट के घर के बाहर लगा धरना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात में लोहिया के गांव फतेहपुर भगवां में किसानों ने एक एजेंट के घर का घेराव कर पक्का धरना लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एजेंट की ओर से एक युवक को बाहर भेजने का झूठा वादा कर 26 लाख रुपये हड़पने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमरीका जाना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने गांव के ही एक एजेंट से संपर्क किया जिसने बेटे को विश्वास में लेते हुए 26 लाख रुपये ले लिए और गुमराह करते हुए गुरजीत सिंह को दुबई भेज दिया।

इसके बाद गुरजीत छह महीने के बाद वापस आ गया। इसके बाद एजेंट से पैसे वापस करने को कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल करने लगा। इसके बाद बेटा काफी परेशान रहने लगा, एक दिन बेटे ने डिप्रेशन में आकर जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या कर ली। अब लंबे समय से एजेंट के घर के चक्कर काट रहे हैं आज मजबूरन उन्हें किसान संघर्ष कमेटी की मदद के साथ एजेंट के खिलाफ धरना लगाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि एजेंट ने सारे पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 2 लाख रुपये ही दिए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक एजेंट परिवार के सभी पैसे वापस नहीं करता, उनका धरना जारी रहेगा। उधर सूचना पर पहुंची थाना लोहियां की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें