शहर के विधीपुर फाटक के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरदेव सिंह (57) निवासी गांव भतीजा के तौर पर हुई है। किसान हरदेव सिंह अपनी बाइक पर गांव से किसी काम के लिए जा रहा था।
विधीपुर फाटक से कुछ दूरी पर पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरदेव सिंह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।