फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से तंग नौजवान किसान ने जान दी

Fri, 01 Jul 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
जसकरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव पिपली में कर्ज से तंग एक नौजवान किसान ने गांव के पास से गुजरने वाली फिरोजपुर-फरीदकोट रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जसकरन सिंह पुत्र गुरलाल सिंह के रूप में हुई। गांव के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह व पूर्व पंच दर्शन सिंह ने बताया कि जसकरन सिंह बड़े की शांत स्वभाव का मेहनती किसान था। पिछले सीजन के दौरान फसलों के हुए नुकसान के कारण उसके सिर पर काफी कर्जा हो गया था। इस कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहता था।

फौजी परिवार से संबंधित होने की वजह से उसने सेना में भर्ती होने की भी काफी कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सका और अपने परिवार का पालन पोषण करने में वह काफी मुश्किल महसूस कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी और उसके एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें