फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट के मौसम विज्ञानी डॉ. सुधीर मिश्रा के अनुसार यह उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम रहा। आम तौर पर पंजाब के आदमपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहता है लेकिन मंगलवार को आदमपुर का तापमान भी 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से फरीदकोट का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। दो दिन पहले फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था जो सोमवार को 14.6 डिग्री हो गया था। मंगलवार को यह 9.5 डिग्री ही दर्ज किया गया। डॉ. सुधीर मिश्रा के अनुसार पिछले सप्ताह न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहा। आने वाले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।