फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट: पहले पॉजिटिव केस की रिपोर्ट निगेटिव, आज होगा डिस्चार्ज

विज्ञापन
फरीदकोट के सिविल अस्पताल से पहले पॉजिटिव केस की पत्नी व बेटे को विदा करते सेहत कर्मचारी - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
फरीदकोट के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर शुक्रवार को खुशी का माहौल बन गया। 33 वर्षीय पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और उसे शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी और नवजात बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार और एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी और उन पर फूलों की वर्षा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की गर्भवती पत्नी को जब सिविल अस्पताल लाया गया था तब अस्पताल स्टाफ एक बारगी तो सहम गया था। फिर इसे चुनौती के रूप में लेते हुए सेहत विभाग ने महिला की डिलीवरी करवाई और उसने बेटे को जन्म दिया। महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। अब उसके पति की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को उसे घर भेज दिया जाएगा। इस मौके पर महिला ने परिवार की तरफ से सेहत विभाग व प्रशासन का आभार जताया। सेहत विभाग ने हेल्थ फॉर ऑल संस्था के सहयोग से कोरोना की रोकथाम में योगदान डाल रहे सिविल अस्पताल के सफाई कर्मियों को वर्दियां देकर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें