पंजाब राज्य डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर वीरवार को डिप्टी
कमिश्नर फरीदकोट दफ्तर के भी तमाम कर्मचारियों ने दो दिवसीय कलम छोड़
हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल में डीसी दफ्तर के अलावा उपमंडल दफ्तर
फरीदकोट, कोटकपूरा, जैतो समेत सब तहसील सादिक के भी तमाम कर्मचारियों ने भी
भाग लिया। इन दफ्तरों में कामकाज ठप रखने से लोगों को खासी मुश्किलों का
सामना करना पड़ा।
रोष धरने में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय
प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने कहा कि राज्य सरकार पिछले लंबे समय से उनकी
जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने ऐलान किया कि दो दिनों
की हड़ताल के बाद 30 मई को होने वाली प्रांतीय बैठक में अगले संघर्ष की
रणनीति बनाई जाएगी। यूनियन के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि एक सप्ताह
पहले भी उन्होंने एक दिवसीय हड़ताल करके सरकार को चेताया था लेकिन सरकार टस
से मस नहीं हो रही है।