फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव बच्चे को जबरन अस्पताल से ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। सिविल अस्पताल में दाखिल इंग्लैंड से लौटे नौ साल के कोरोना पॉजिटिव बच्चे को रविवार दोपहर परिजन जबरदस्ती अस्पताल से उठाकर ले गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो परिजनों ने उनपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बच्चे को अमृतसर एयरपोर्ट से सीधा फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि गुरशरण सिंह (9) वासी गांव चुगते वाला, जिला फिरोजपुर तीन दिन पहले अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड से फिरोजपुर लौटा था। जैसे ही इंग्लैंड से परिवार अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा तो उनका चेकअप किया गया। इसमें गुरशरण पॉजिटिव आया था। उसे सेहत विभाग की निगरानी में सीधा फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। तीन दिन से बच्चा अस्पताल में दाखिल था। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब दो वाहनों पर तीन महिलाएं व अन्य सदस्य आए। वहां तैनात पुलिस मुलाजिमों से कहा कि गुरशरण को खाना देना है। मुलाजिमों ने डॉक्टर से पूछकर महिलाओं को वार्ड में जाने दिया। पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि जब महिलाएं बच्चे को अपने साथ लेकर जाने लगी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस मुलाजिमों ने बच्चे को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नहीं पकड़ा। इसका फायदा उठाकर परिवार के लोग बच्चे को वाहन में बैठाकर जाने लगे तो एएसआई सुरेंद्र सिंह आगे खड़ा हो गए। आरोपियों ने उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी अस्पताल से बच्चे को लेकर फरार हो गए।
सिविल अस्पताल के डॉ. एस गुप्ता का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव बच्चे को अस्पताल से जबरदस्ती ले जाने संबंधी डीसी फिरोजपुर को पत्र लिखकर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें