मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल का विवाह जम्मू-कश्मीर के पूर्व डोगरा राजघराने से जुड़े डॉ. कर्ण सिंह के पोते आरके मार्तंड सिंह से हुआ है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बेटे निर्वाण सिंह का विवाह मृगांका सिंह से हुआ था। मृगांका और आरके मार्तंड सिंह भाई-बहन हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार अब पारिवारिक रिश्ते में बंध गए हैं। मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल का विवाह जम्मू-कश्मीर के पूर्व डोगरा राजघराने से जुड़े डॉ. कर्ण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह से हुआ है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का परिवार पहले से ही इसी डोगरा परिवार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कैप्टन की बेटी जय इंदर कौर के बेटे निर्वाण सिंह का विवाह 2017 में डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका सिंह से हुआ था। मृगांका और आरके मार्तंड सिंह भाई-बहन हैं। इस तरह मार्तंड सिंह की शादी रिया बादल से होने के कारण मनप्रीत और कैप्टन के परिवार आपस में रिश्तेदार बन गए हैं।
डॉ. कर्ण सिंह जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह के बेटे हैं। डोगरा परिवार के रिश्ते ग्वालियर के सिंधिया घराने तक भी फैले हैं। कैप्टन के एक अन्य नाती अंगद सिंह का विवाह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह से हुआ है, जिनका संबंध बुशहर के पूर्व शाही परिवार से है।
विज्ञापन
राजनीतिक पृष्ठभूमि
मनप्रीत बादल का राजनीतिक सफर कई पड़ावों से गुजरा है। वह प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। अकाली दल की सरकार में वित्त मंत्री रहे, फिर अपनी अलग पार्टी बनाई, कांग्रेस में गए और अब भाजपा में शामिल हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ चुके हैं। वहीं, डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। इस प्रकार, अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से जुड़े इन परिवारों के बीच विवाह संबंधों ने एक अलग सामाजिक और पारिवारिक रिश्ता कायम किया है।
समारोह और विरासत
रिया बादल की शादी के समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। इस आयोजन ने राजनीतिक चर्चा का विषय भी बनाया। हालांकि इसे किसी राजनीतिक गठबंधन का संकेत मानना जल्दबाजी होगी। 1971 में रियासतों के प्रिवी पर्स समाप्त हो गए थे लेकिन पुराने राजघरानों के पारिवारिक रिश्तों की विरासत आज भी कायम है। यह रिश्ता पटियाला से बादल गांव, जम्मू-कश्मीर से ग्वालियर और बुशहर तक फैला है।