फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाबा सोडल मंदिर में मेला कल, 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए

Wed, 23 Sep 2026 04:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में 25 सितंबर को होने वाले धार्मिक समागम (मेला) के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध किए हैं। करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह के निर्देश पर डीसीपी सिटी आदित्य एस वारियर और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ की निगरानी में यह व्यवस्था की गई है। मंदिर के सामने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे, निगरानी पोस्ट, क्यूआरटी, एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में मेटल डिटेक्टर और जैमर भी लगाए गए हैं। बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मी और सिविल कपड़ों में कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। पैदल पेट्रोलिंग भी लगातार जारी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास नो-एंट्री जोन बनाए गए हैं, जहां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही पैदल होगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधों में सहयोग करने की अपील की है। उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें