फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही बुजुर्ग को पनबस ने कुचला, मौत

Sun, 27 Dec 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर बाईपास पर पड़ते वेरका मिल्क प्लांट के पास रविवार सुबह सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को पनबस ने कुचल दिया।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ही बस चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


थाना एक के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिला इंद्रा कॉलोनी की तरफ से बाहर निकली थी। अचानक सड़क पास करने लगी। इस दौरान पनबस ने उसे कुचल डाला।

पनबस अमृतसर से जालंधर की तरफ आ रही थी। बस में सवारियां भी बैठी हुई थी। उन्होंने कहा कि बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि महिला ने सड़क पार करते समय नहीं देखा और बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस महिला की पहचान पता करने में लगी हुई है। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें