फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वाहद शुगर मिल व गोल्ड जिम पर ईडी के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। हेराफेरी कर सरकारी जमीन बेचने के मामले में जेल की हवा खा चुके अकाली नेता की वाहद शुगर मिल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार सुबह छापा मारा। फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर रेड की गई। करीब 50 से ज्यादा अधिकारी अलग-अलग टीमें बनाकर एक साथ रेड करने पहुंचे।
विज्ञापन

ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। लंबे समय से मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
वाहद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने धारा 166,177, 210, 406, 409, 418, 420, 120 बी सहित 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में केस दर्ज किया गया था। दर्ज एफआईआर में सरदार वाहद के अतिरिक्त शुगर मिल के डायरेक्टर जसविंदर सिंह हैंस, सुखबीर सिंह संदर, हरविंदरजीत सिंह संदर, कुलदीप सिंह संदर, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, अमन शर्मा, प्रवीण छीबड़ (तहसीलदार) और पवन कुमार (नायब तहसीलदार) के नाम भी शामिल थे। इस मामले में अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन

वाहद व उनके परिवार सहित एफआईआर में नामजद लोगों पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत का सरकार को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने में अहम भूमिका निभाई है। ईडी इसी केस में जांच में लगी है कि सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द कर बेचकर जो पैसा निकाला गया वह कहां निवेश किया गया? ईडी ने काफी दस्तावेज व मोबाइल कब्जे में लिए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें