फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid in Jalandhar: महादेव एप मामले में आया शहर के एक बिल्डर का नाम, घर पहुंची टीम

Mon, 07 Oct 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

महादेव एप मामले में दर्ज की गई एफआईआर में जालंधर के एक बड़े बिल्डर का भी नाम दर्ज किया गया था। ईडी की तरफ से महादेव एप के जरिए की गई काली कमाई की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में सोमवार को ईडी की टीम ने दबिश दी। दबिश महादेव ऐप मामले में दी गई है। इस मोबाइल एप में करीब 15,000 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है। अभी तक इस मामले में दिल्ली, मुंबई, झारखंड और बिहार के लोगों के नाम ही सामने आ आए थे, लेकिन अब इस मामले में पंजाब और खासकर जालंधर का नाम आया है। इस संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में जालंधर के एक बड़े बिल्डर का भी नाम दर्ज किया गया था। ईडी की तरफ से महादेव एप के जरिए की गई काली कमाई की जांच की जा रही है और जालंधर में नामी कारोबारी के यहां छापेमारी चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनावों के दौरान कहा था कि महादेव को भी नहीं छोड़ा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें