सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने शहरवासियों को इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस दिवाली पर पटाखे फोड़ने के बजाए पेड़-पौधे लगाने की अपील की है।
इसके तहत 250 से अधिक विद्यार्थियों ने बीएमसी चौक से नगर निगम ऑफिस तक रैली निकाली। विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को पौधे बांटे।
इनमें गुरु नानक पूरा, किशन पूरा, विकास पूरा, ढन मोहल्ला, आदर्श नगर, इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य इलाके शामिल रहे। इसके तहत मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म विभाग के विद्यार्थियों को पटाखों के दुष्प्रभावों पर डाक्युमेंट्री भी तैयार की। इस दौरान सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी व मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह मौजूद थे।