फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में भूकंप के लगे जबरदस्त झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। दोपहर बाद तीन बज कर 43 मिनट पर भूकंप के जबरदस्त झटके लगने से लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। झटके बहुत ही तेज थे। बेड तक हिलाकर रख दिए। कई लोगों के घरों में पड़ा सामान जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

छावनी निवासी राजिंदर कुमार व गणेश ने बताया कि वह दोपहर को आराम कर रहे थे कि अचानक ऐसा लगा कि उनका बेड किसी ने जोर से हिला दिया। उसी समय उठकर घर से बाहर की तरफ भागे। ऐसे भूकंप के झटके पहली बार देखे हैं। शहर के वार्ड नंबर-24 निवासी सुनीता रानी और विकास विहार वासी नीलम ने बताया कि उनकी रसोई में पड़े बर्तन फर्श कर गिर गए। भूकंप बहुत तेजी से आया था। कुर्सी पर बैठे थे कि ऐसा लगा किसी ने उनकी कुर्सी जोर से धकेल दी है। नीलम ने बताया कि भूकंप लगभग तीन बजकर 44 मिनट पर आया था, उस समय घर के सभी लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें